हिमाचल

उपचुनाव के मद्देनजर 10 जुलाई को राजपत्रित अवकाश घोषित किया

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में उपचुनाव के लिए मतदान के मद्देनजर इन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाताओं के लिए सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए 10 जुलाई, 2024 को राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन इन क्षेत्रों के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी सवैतनिक अवकाश मिलेगा।

उन्होंने बताया कि पंजाब के जालंधर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के चलते ऊना, कांगड़ा, चंबा और सोलन जिलों में सेवाएं दे रहे पंजाब के पंजीकृत मतदाताओं और उत्तराखंड के बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के चलते सिरमौर और शिमला में सेवाएं दे रहे उत्तराखंड के पंजीकृत मतदाताओं के लिए भी 10 जुलाई को विशेष सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।

इन राज्यों में पंजीकृत मतदाता जो सरकारी, अर्ध-सरकारी और औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत हैं, उनके लिए भी विशेष सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है. इसके अलावा इन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता जो अन्य स्थानों में काम कर रहे हैं, उनके लिए भी विशेष आकस्मिक अवकाश का प्रावधान है।

Kritika

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

3 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

3 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

3 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

3 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

3 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

3 hours ago