हिमाचल

‘वर्ल्ड हेरिटेज- डे’ पर निकाली गई हैरिटेज वॉक, लोगों को सांस्कृतिक धरोहर से करवाया अवगत

पी. चंद। दुनिया भर में आज विश्व धरोहर दिवस यानि ‘व‌र्ल्ड हेरिटेज डे’ मनाया जा रहा है। इस दिन स्मारकों को संरक्षित करने के उपायों और लोगों को उनके जीवन में सांस्कृतिक विरासत के मूल्य को पहचानने के लिए प्रोत्साहित और जागरूकता करना होता है। राजधानी शिमला में भी विश्व धरोहर दिवस पर राज्य संग्रहालय और हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्ट्स द्वारा हेरीटेज वॉक का आयोजन किया गया।

शिमला राज्य संग्रहालय के उच्च अधिकारी हरि सिंह चौहान ने कहा कि आज वर्ल्ड हेरिटेज डे पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। इस मौके पर शिमला में हेरिटेज वॉक का कार्यक्रम रखा है ताकि लोगों को सांस्कृतिक धरोहर से अवगत कराया जा सके। इन पुरातन सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करना हमारा दायित्व है। यह वॉक चर्च से शुरू किया गया है। शहर की विभिन्न इमारतों से जाते हुए बेंटनी केसल से होते हुए राज्य संग्रहालय में इसका समापन होगा जहां पर संगोष्ठी की जाएगी और इमारतों के महत्व पर विद्वान अपने विचार साझा करेंगे ।

उन्होंने कहा कि विश्व में 1154 के करीब वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। 40 वर्ल्ड हेरिटेज साइट देश में है। शिमला के लिए सौभाग्य की बात है कि शिमला कालका हेरिटेज भी वर्ड हेरिटेज में शामिल है। जो धरोहर है उन्हें संरक्षित करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी भी इसके बारे में जान सके।

Manish Koul

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

18 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

33 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

45 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

57 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago