Follow Us:

रिज मैदान पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, SDM ने किया ध्वजारोहण

पी. चंद |

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर एसडीएम शिमला मनजीत नेगी ने ध्वजारोहण किया। यह पहली बार हुआ है कि ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। ऐतिहासिक रिज मैदान पर अमूमन राज्यस्तरीय अथवा जिला स्तरीय कार्यक्रम होता था लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम कोटखाई में आयोजित किया गया है, जबकि राज्यस्तरीय कार्यक्रम मंडी जिला के सेरी मंच पर किया गया।

एसडीएम शिमला मनजीत नेगी ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कोटखाई में है। उपमण्डल स्तर का कार्यक्रम रिज मैदान पर हुआ है। ध्वजारोहण  औऱ राष्ट्रगान गाया गया है। सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार उन्होंने ध्वजारोहण किया है।

बता दें कि रिज मैदान पर स्वतंत्रता दिवस पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन आजादी की 75 वीं वर्षगाांठ पर यहां कोई  कार्यक्रम नहीं रखा गया था। रिज मैदान पर लोगों की भीड़ परेड और अन्य सांस्कृतिक कार्यकर्मों का दीदार करने तो पहुंची लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। दूसरी और विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर आगामी चुनावों को लेकर स्वतंत्रता दिवस पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं।