हिमाचल

देश के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी ने कल्पा में डाला वोट

स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता 104 वर्षीय श्याम सरन नेगी ने कल्पा-51 मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने दोपहर करीब 1 बजकर 12 मिनट पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। श्याम सरन नेगी को मतदान के लिए उनके घर कल्पा से सरकारी वाहन से सम्मानपूर्वक बूथ पर लाया गया। उनके स्वागत के लिए पोलिंग बूथ को भी विशेष रूप से सजाया गया था। मतदान करने से पहले अधिकारियों ने उन्हें पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों की धून के बीच टोपी और मफलर पहनाकर सम्मानित किया।

वोट करने के बाद श्याम सरन नेगी ने लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। श्याम सरन नेगी ने बताया कि देश में जब से लोकतंत्र शुरू हुआ है तब से लेकर आज तक उन्होंने हर बार खुशी-खुशी वोट डाला है। उन्होंने एक बार भी मतदान करना नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि आज वे 33वीं बार मतदान कर रहे हैं।

जानें कैसे बने देश के पहले मतदाता

बता दें कि हिमाचल किन्नौर जिला के कल्पा से संबंध रखने वाले 104 वर्षिय श्याम सरन नेगी स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता हैं। देश में फरवरी 1952 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ लेकिन किन्नौर में भारी बर्फबारी के चलते 5 महीने पहले सितंबर 1951 में ही चुनाव कराए गए। चुनाव चुनाव के समय श्याम सरन नेगी किन्नौर के मूरंग स्कूल में अध्यापक थे और चुनाव में उनकी ड्यूटी लगी थी।

उन्हें मतदान का काफी उत्साह था। उनकी ड्यूटी शौंगठोंग से मूरंग तक थी, जबकि उनका वोट कल्पा में था, इसलिए उन्होंने सुबह मतदान कर ड्यूटी पर जाने की इजाजत मांगी। वह सुबह मतदान स्थल पर पहुंच गए, लेकिन छह बजकर 15 मिनट पर मतदान ड्यूटी पार्टी पहुंची। नेगी ने जल्दी मतदान करवाने का निवेदन किया, पार्टी ने रजिस्टर खोलकर उन्हें पर्ची दी। मतदान करते ही इतिहास बन गया और मास्टर श्याम सरन नेगी आजाद भारत के प्रथम मतदाता बन गए।

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

8 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

8 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

8 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

8 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

8 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

8 hours ago