Follow Us:

’30 साल से कार्यरत सभा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों पर खर्च कर चुकी है 1 करोड़’

desk |

के आर वर्मा बने हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष
30 साल से कार्यरत सभा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों पर खर्च कर चुकी है 1 करोड़

दिल्ली स्थित हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा के चुनाव रविवार को जेआर मेहरा की देख रेख में संपन्न हुए। इन चुनावों के बारे में दिल्ली से जानकारी देते हुए महासचिव प्रीतम सिंह ने बताया कि दिल्ली में बसे मंडी हिमाचल के लोगों के लोगों की यह सभा पिछले 30 सालों से हिमाचल व मंडी के कल्याण के लिए कार्य करती आ रही है।

चुनाव अधिकारी जे आर मेहता जो हिमाचल सोशल बाडीज फेडरेशन के संस्थापक महामंत्री रहे हैं की देख रेख में हुए इन चुनावों में के आर वर्मा को अध्यक्ष, किशोरी लाल शर्मा के के के सकलानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्षों में मनोहर ठाकुर, प्रताप चंद चौहान, गांधी राम राणा, मान सिंह जसवाल व कांशी राम। महासचिव प्रीतम चंद को चुना गया।

आंतरिक लेखा परीक्षक अमीं चंद जसवाल तथा कोषाध्यक्ष गोपाल बिष्ट को चुना गया। एस के भंडारी व जे एन जमवाल को सलाहकार मनोनीत किया गया।

महासचिव प्रीतम सिंह ने बताया कि यह सभा हिमाचल प्रदेश की एकमात्र संस्था है जो सामाजिक कार्यों को करने में प्रदेश की अन्य सामाजिक संस्थाओं में सबसे अग्रणी है। पूरे एनसीआर क्षेत्र में रह रहे हिमाचलियों को एकजुट करने के साथ साथ प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही है। संस्था पिछले 30 सालों में 45 निशुल्क चिकित्सा शिविर लगा चुकी है

जिसमें 40 हजार रोगियों की आंखों की जांच व उपचार तथा 4100 वरिष्ठ नागरिकों व गरीबों को मोतियाबिंद आपरेशन, लैंस , चश्में, दवाईयां निशुल्क दे चुकी है। पिछले 30 सालों में ऐसे सामाजिक सरोकारों के काम पर 1 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है। हिमाचल में बीते साल आई कुदरती आपदा में सभा ने साढ़े 12 लाख की राशि खर्च करके कई तरह से लोगों की मदद की। इसके अलावा समय समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद करती है।