Categories: हिमाचल

सांकेतिक तौर पर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में मनाया गया दशहरा

<p>कोविड-19 के चलते इस बार धर्मशाला में दशहरा उत्सव सांकेतिक तौर पर मनाया गया। धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया और उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने इस अवसर पर पुलिस ग्राउंड में कोविड-19 के प्रोटोकॉल की अनुपालना करते हुए सांकेतिक तौर पर पूजा अर्चना की।</p>

<p>इस अवसर पर विशाल नेहरिया ने&nbsp; कहा कि विजयदशमी पर्व रावण पर प्रभु राम की विजय की स्मृति में मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। ऐसे पर्व संस्कृति और परंपराओं को सहेज रखने में काफी मददगार होते हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन मूल्यों से जुड़ा यह त्यौहार नैतिकता और न्याय के महत्व को स्थापित करता है।</p>

<p>उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि यह त्यौहार हमारी सास्कृतिक एकता को सुदृढ़ करता है और हमें अच्छाई के मार्ग पर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सभी लोग सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव की अभी तक दवाई या वेक्सीन नहीं बनी है इसलिए यह जरूरी है सभी लोग स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों तथा बाजारों, दुकानों में भी सामाजिक दूरी बनाए रखें, मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस अवसर पर एसडीएम हरीश गज्जू, एएसपी दिनेश शर्मा तथा दशहरा कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1434).png” style=”height:90px; width:743px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

6 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

6 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

7 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

7 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

11 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

12 hours ago