हिमाचल

इंडी गठबंधन-चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात: डॉ राजीव बिंदल

नाहन: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस के इंडी गठबंधन की तुलना “चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात“ से की है। उनका मानना है कि 4 तारीख के बाद इंडी गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं रहेगा और हिमाचल प्रदेश में तो इसका कोई प्रभाव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में इंडी गठबंधन को लीड कर रही है, लेकिन अभी तक इंडी गठबंधन के किसी भी साथी ने कांग्रेस पार्टी के नेता को अपना नेता नहीं माना है।

डॉ. बिंदल ने यह भी कहा कि उन्होंने कई बार कांग्रेस और इंडी गठबंधन से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछा है, लेकिन उन्हें कोई उत्तर नहीं मिला। उनका दावा है कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में 50 से कम सीटें जीत पाएगी और हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से बेहद असंतुष्ट है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार और पैसे की बर्बादी के आरोप लगाए और कहा कि जनता इस झूठी सरकार से परेशान है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के विकास के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। डॉ. बिंदल का कहना है कि हिमाचल प्रदेश की जनता उस नेता को चाहती है जिसने देश की स्थिति को बेहतर बनाया है। उन्होंने बताया कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो देश में पत्थरबाजी और आतंकवाद जैसी समस्याएं आम थीं, लेकिन अब ये समस्याएं लगभग समाप्त हो गई हैं।

डॉ. बिंदल ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं की प्रशंसा की, जिनसे गरीबों को मुफ्त राशन, निशुल्क इलाज और विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनका कहना है कि भारत के 140 करोड़ लोग मोदी को अपने परिवार का मुखिया मानते हैं और हिमाचल प्रदेश के लोग भी मोदी को देखने और सुनने के लिए उत्सुक हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सभा स्थल का निरीक्षण भी किया।

Kritika

Recent Posts

इंदौरा, नुरपुर, फतेहपुर में ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

धर्मशाला, 25 जून: टेकनोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज, गुड़गांव हरियाणा  द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए…

13 hours ago

वन अधिकार अधिनियम को लेकर केलांग में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

केलांग 25 जून: जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में एकदिवसीय वन अधिकार अधिनियम…

13 hours ago

आपातकाल के 50 वर्ष, विरोध में भाजपा ने शिमला में निकाला मौन जुलूस

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की थी। यह आपातकाल…

14 hours ago

सीएम सुक्खू के हाथ की कठपुतली बन गए विधानसभा अध्यक्ष: जयराम

शिमला: आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन…

14 hours ago

विधायकों को खरीद कर राज्यसभा सदस्य बने महाजन, घोटालों की होगी जांच: अनिरुद्ध सिंह

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के बयान पर…

14 hours ago

उपचुनाव के मद्देनजर 10 जुलाई को राजपत्रित अवकाश घोषित किया

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर…

22 hours ago