Follow Us:

इंदु गोस्वामी का सुक्खू सरकार पर हमला, महिलाओं को ₹1500 न देने का आरोप

|

  • भाजपा सरकारों ने महिलाओं को सम्मान और सशक्तिकरण का मौका दिया 

  • महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना


Indu Goswami on Sukhu Govt: हमीरपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुक्खू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को ₹1500 देने की जो गारंटी दी थी, वह पूरी नहीं की। इसके लिए उन्होंने सरकार की तुलना प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु निर्मल बाबा से की और कहा कि महिलाएं रोज अपने पर्स खोलकर देखती हैं, लेकिन पैसे नहीं मिलते

इंदु गोस्वामी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा में भाजपा की महिला सांसदों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारें केवल वोट बैंक की राजनीति करती हैं और केवल एक परिवार की महिलाओं को ही लाभ देती हैं

भाजपा नेतृत्व में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को देश की मुख्यधारा में लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पहले राज्यसभा में केवल दो महिलाएं हुआ करती थीं, लेकिन अब इनकी संख्या 19 हो गई है

भाजपा में महिला अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि यह संगठन का निर्णय होगा, लेकिन भाजपा में महिलाओं का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती रहेगी