हिमाचल

उद्योग मंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र में भूखंडों की नीलामी के लिए ई-ऑक्शन पद्धति लागू करने के दिए निर्देश

हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज यहां निर्देश दिए कि निगम के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, औद्योगिक एस्टेट दावनी तथा राज्य भर में अन्य स्थानों पर भूखंडों की नीलामी के लिए ई-ऑक्शन पद्धति को लागू किया जाए।
उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा दक्षता को बढ़ाना है। उद्योग मंत्री ने वित्त वर्ष 2023-24 में निगम के 10.25 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ पर संतोष व्यक्त किया जोकि निगम की निरंतर उन्नति और वित्तीय स्थिरता को दर्शाता है।
राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बोर्ड को अवगत करवाया कि नई हिमरस बिल्डिंग का फेस लिफ्ट कार्य अत्याधुनिक डिजाइन के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अवगत करवाया कि निगम ने औद्योगिक एस्टेट दावनी में भूमि के हस्तांतरण की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ क्षेत्र में वाणिज्यिक और आवासीय दोनों प्रकार के भूखंड विकसित किए जाएंगे और यह निगम की रणनीतिक विस्तार योजनाओं का हिस्सा होंगे। बैठक के दौरान बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के वार्षिक लेखों को मंजूरी दी गई। बोर्ड ने निगम की वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बिजनेस योजना और संसाधन पूर्वानुमान को भी मंजूरी दी। राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, प्रधान सचिव उद्योग आर. डी. नजीम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Kritika

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

9 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

9 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

11 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

12 hours ago