हिमाचल

आम आदमी पर महंगाई की मार, टमाटर हुआ ‘लाल’ तो प्याज निकाल रहा ‘आंसू’

आम आदमी पर पहले कोरोना और अब महंगाई की मार पड़ रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम में लगी आग अब आदमी की रसोई तक पहुंच गई है। टमाटर ‘लाल’ हो गया है, वहीं प्याज और अन्य सब्जियों के भाव भी आसमान पर पहुंच गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी तो ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से सब्जियों के दाम दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। राजधानी शिमला में इन दिनों टमाटर 60 तो प्याज ने जनता के आंसू निकाल दिए हैं।

सब्जी मंडी के प्रधान विशेश्वर नाथ ने बताया कि हर वर्ष इस समय प्याज के दामों में वृद्धि होती है। क्योंकि प्याज की नई फसल अभी नहीं आई होती है और स्टोर से पुराना प्याज ही मंडियों में आ रहा है। टमाटर भी महंगा है, महाराष्ट्र का टमाटर शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अगले 1 महीने तक टमाटर प्याज सस्ता होने की कोई उम्मीद नहीं है। फिलहाल दिवाली तक टमाटर प्याज लोगों के आंसू निकालते रहेंगे।

वहीं, सब्जियों के बढ़े दामों से लोग भी खासे परेशान हैं। गृहणीयों का कहना है कि टमाटर और प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं जिससे उनके रसोई का बजट हिल गया है। उनका कहना है कि खाद्य वस्तुओं की कीमत लगातार बढ़ रही हैं। सरकार को बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

2 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

3 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

3 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

3 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

4 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

22 hours ago