Follow Us:

कसौली गोलीकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल गुलाब सिंह, PGI में ली आखिरी सांस

समाचार फर्स्ट |

कसौली गोलीकांड में घायल बेलदार गुलाब सिंह आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। बताया जा रहा है कि बेलदार ने शनिवार रात 10 बजे के करीब चंडीगढ़ पीजीआई में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक पीजीआई में भर्ती गुलाब सिंह की वीरवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके चलते उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।

जब उनको एक वार्ड से दूसरे में शिफ्ट किया जा रहा था तो वह अचेत अवस्था में चले गए जिसकी सूचना  डॉक्टरों को दी गई थी। जिसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रख दिया गया और तब से अभी तक वह अपने होश में नहीं थे।

वीरवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने कहा था कि 72 घंटे उसके लिए बेहद नाजुक हैं और वह बेहतर इलाज देकर उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, उनकी लाख कोशिशों के बावजूद गुलाब सिंह ने दम तोड़ दिया। गुलाब सिंह का सरकारी अस्पताल चंडीगढ़ सेक्टर-16 में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।