Categories: हिमाचल

हिमाचल कारागार विभाग की कैदीयों को सौगात, अब रोजाना कर सकेंगे वीडियो कॉल

<p>हिमाचल का कारागार विभाग हिमाचल की जेलों में बंद कैदियों को नई सौगात दे रहा है। जेलों में बंद कैदी अब रोजाना तीन मिनट तक किन्हीं तीन नंबरों पर वीडियो कॉल के जरिये बात कर सकेंगे। शुरुआती दौर में चुनिंदा जेलों में इसको लेकर प्रयास किए गए और दिक्कत न होने पर अब सभी जेलों में इस सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। बातचीत के दौरान जेल के कर्मचारी मौजूद रहेंगे, ताकि हो रही बातचीत पर नजर रखी जा सके।</p>

<p>कुछ समय पहले शिमला की एक जेल में कैदी और जेल कर्मियों के बीच मारपीट की बात सामने आई थी। जांच में पता चला कि कैदी चोरी से अपने पास मोबाइल रखे हुए था, जिसको लेकर विवाद हुआ। मामले में पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। साथ ही जेल मुख्यालय ने भी तीन कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। चूंकि अपनों से बात करने की चाहत पूरी न होने से कैदी तनाव में रहते हैं।</p>

<p>साथ ही इसी वजह से चोरी से मोबाइल रखने या कर्मियों की मदद से बात करने की कोशिश करते हैं। इससे पुलिस कर्मियों में भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलता है। डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि कैदियों के पहले से दर्ज कराए तीन नंबरों पर तीन मिनट फोन कॉल पर बात करने की सुविधा को विस्तार दिया गया है। अब वह वीडियो कॉल भी कर सकेंगे, लेकिन यह सिर्फ उन्हीं नंबरों पर की जा सकेगी, जो पहले से जेल प्रशासन को बताए गए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

3 mins ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

25 mins ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

50 mins ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

1 hour ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए एक करोड़, मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन से होंगे मां के दर्शन: बाली

  आरएस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी…

1 hour ago

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

14 hours ago