<p>ज्वालामुखी के साथ लगते गांव कथोग (डोल) में एक नाबालिग छात्रा ने अपने घर पर ही दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। नाबालिग छात्रा (16 साल) 12वीं में पढ़ती थी। वारदात के दौरान छात्रा घर पर अकेली थी और उसकी मां साथ लगते खेतों में घास लेने गई हुई थी। काफी देर वाद जब मां घर आई तो उसने बेटी को आवाज लगाई। जब बेटी ने कोई जवाब नहीं दिया तो मां घर के अंदर कमरे में गई।</p>
<p>बेटी को पंखे से झूलते हुए देखते ही मां स्तब्ध रह गई। उसने शोर मचाया और कुछ गांव के लोग इकठ्ठा हुए व पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और परिजनों के बयान भी लिए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस को तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस घटना से परिजन सदमे में हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी तिलकराज ने की है।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…