<p>कुल्लू के आनी उपमंडल के अंतर्गत निरमंड में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला किया। जिसमें व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी बताया जा रहा है। उसे घायल अवस्था में निरमंड अस्पताल में उपचार के बाद खनेरी स्थित रामपुर अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां पर उसका उपचा चल रहा है।</p>
<p>भालू के हमले का शिकार व्यक्ति जयपाल पुत्र तेगू राम निरमंड खंड के अंतर्गत पीपलधार जई गांव का रहने वाला है। जयपाल निरमंड बाजार में दर्जी की दुकान करता है। रविवार को वह घर से थोड़ा दूर खेत में घास काटने गया था, तभी भालू ने उस पर हमला बोल दिया। अपने बचाव में भालू से लड़ते -लड़ते वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…