<p>प्रदेश के बागवानों से करोड़ों की ठगी करने वाले आढ़तियों और लदानियों पर सीआईडी ने शिकंजा कस दिया है। एसआईटी ने सोमवार को सोलन, परवाणू और दिल्ली के आधा दर्जन आढ़तियों और लदानियों को मुख्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं। इनके पतों पर नोटिस भी भेजे गए हैं। मुख्यालय में पेश न होने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी की कवायद शुरू की जाएगी।</p>
<p>दरअसल, बागवानों से ठगी के मामले की जांच के लिए डीजीपी सीताराम मरडी ने एएसपी वीरेंद्र कालिया की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की थी। इस कमेटी ने रकम न लौटाने पर अब तक एक दर्जन लदानियों और आढ़तियों को गिरफ्तार किया है। करीब ढाई करोड़ से ज्यादा की रकम लौटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।</p>
<p>कालिया कहते हैं कि चूंकि बड़ी संख्या में बागवानों से उधार के बहाने सेब ले जाकर लदानी और आढ़ती गायब हो गए या पैसे नहीं दिए। अब ऐसे पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है। बागवानों से ठगी के संबंध में करीब 90 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इन सभी मामलों की जांच की जा रही है।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…