हिमाचल

सर्जरी के तुरंत बाद डॉ. दुष्यंत ने दिखाई मानवता, मरीज को दिया उपचार

Dr. Dushyant post-surgery treatment: मंडी जोनल हास्पिटल में एक अद्भुत मिसाल पेश की गई, जब डॉक्टर दुष्यंत ठाकुर ने अपने ऑपरेशन के तुरंत बाद बिस्तर से ही मरीज का उपचार किया। शनिवार को डॉक्टर दुष्यंत ठाकुर का पैर का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन जैसे ही उन्हें ऑपरेशन थिएटर से बाहर लाया गया, उनके पुराने मरीज नारायण सिंह ने उनके ही उपचार की जिद्द की।

धर्मपुर निवासी 64 वर्षीय नारायण सिंह फेफड़ों की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे और उनका उपचार मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा था। लेकिन वहां से संतुष्ट न होने पर वे जबरन छुट्टी लेकर मंडी आ गए। नारायण सिंह और उनके परिवार का डॉक्टर दुष्यंत पर अटूट विश्वास है, क्योंकि पहले भी वे उनकी कई समस्याओं का इलाज कर चुके हैं।

मरीज की जिद्द को देखकर, डॉक्टर दुष्यंत ठाकुर ने अपने बिस्तर से ही नारायण सिंह का परीक्षण किया और उन्हें तुरंत आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवा दिया। डॉक्टर दुष्यंत ने कहा कि उनका पहला कर्तव्य मरीज का उपचार करना है, इसलिए वे नारायण सिंह की अपील को नकार नहीं सके।

अब नारायण सिंह की हालत में सुधार हो रहा है। नारायण सिंह के दामाद सोहन सिंह ने डॉक्टर दुष्यंत का आभार जताते हुए कहा कि इतने समर्पित डॉक्टर बिरले ही मिलते हैं, जो मरीजों के प्रति इतनी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा रखते हैं।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर चक्का जाम, मांगें पूरी न होने तक प्रदर्शन चेताया

Blind Union protest in Shimla: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने शिमला के छोटा शिमला स्थित सचिवालय…

8 mins ago

पूर्वी लद्दाख में तनाव कम होगा, भारत और चीन के बीच पेट्रोलिंग सिस्टम पर सहमति

ब्रिक्स समिट से पहले भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए…

46 mins ago

बड़सर मिनी सचिवालय का निर्माण पूरा, भाजपा-कांग्रेस में श्रेय की होड़

रिपोर्ट:- राजकुमार, हमीरपुर Barsar Mini Secretariat construction: हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा में मिनी सचिवालय…

3 hours ago

50,000 से कम आय वालों के लिए पानी की दरें आधी, शहरी क्षेत्रों में मीटर अनिवार्य

Himachal new water tariffs: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 50,000 रुपये से कम वार्षिक आय वाले…

5 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल होंगे

Priyanka Gandhi Wayanad nomination: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर को शिमला…

5 hours ago

आज शिमला में मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसले संभव

Today Himachal Cabinet meeting : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को शिमला के सचिवालय…

5 hours ago