Follow Us:

सारनाथ में अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, मंडी के सचिन सकलानी कर रहे नेतृत्व

Inter-State Youth Exchange Program: वाराणसी के सारनाथ में 1 से 5 मार्च तक अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत नेहरू युवा केंद्र और माई भारत कार्यक्रम के तत्वावधान में हो रहा है। इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से 12 युवा प्रतिनिधियों का दल भी शामिल हो रहा है, जिसकी अध्यक्षता मारुति युवा मंडल कोठी गैहरी के प्रधान सचिन सकलानी कर रहे हैं।

इस दल में बल्ह क्षेत्र से दो युवा और रिवालसर से प्रणव भी भाग ले रहे हैं। सचिन सकलानी पहले तीन वर्षों तक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी रह चुके हैं और वर्तमान में वे मारुति युवा मंडल कोठी गैहरी के अध्यक्ष हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक मंच पर लाकर, प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों का आदान-प्रदान करना है।

सचिन सकलानी ने बताया कि इस आयोजन की जिम्मेदारी भारत सरकार के युवा संगठन नेहरू युवा केंद्र को सौंपी गई है। इसमें युवाओं को देश की सांस्कृतिक विविधता, परंपराएं और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के युवा प्रतिनिधि हिस्सा लेकर आपसी संवाद और विचार-विमर्श करेंगे।

यह आयोजन युवाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा