Follow Us:

शिमला में 23 से 24 जून तक होगा अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव

पी. चंद |

अंतरराष्ट्रीय साहित्य समारोह का आयोजन 23 से 24 जून तक शिमला में होगा। हिमाचल भाषा एवं संस्कृति विभाग और विभोर संस्था द्वारा इस 2 दिवसीय साहित्य समारोह का आयोजन ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में किया जाएगा।

इसका शुभारंभ 23 जून को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। इस उत्सव में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी आ रहे हैं। इनके अलावा राजदीप सरदेसाई, अनंत विजय, शशि शेखर आदि बड़े नाम भाग ले रहे हैं। समारोह में देश के जाने माने साहित्यकार भाग लेंगे।

समारोह के दौरान पैनल डिस्कशन के साथ ये उत्सव साहित्य, कला, संगीत व कविता के लिए समर्पित रहेगा। उत्सव में 60 कलाकार भाग लेंगे। इस दौरान 24 इवेंट आयोजित करवाए जाएंगे। इस उत्सव का थीम ऑन इंडिया रखा गया है।