Categories: हिमाचल

बिलासपुरः स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

जिला बिलासपुर के स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय के कन्या छात्रावास में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ वसुंधरा राजन भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया छात्रावास में रह रही चार दिव्यांग छात्रों अंजना निशा पूनम और वीना ने दो नैनो का उजाला होती बेटियां मिलती बड़े नसीब से बेटियां समूह गीत गाया।

वहीं, मंगला ने सब देशों में महान है हिंदुस्तान की नारी एकल गीत गाया। संतोष ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण दिया । निशा और मनीषा ने नारी गरिमा को दो कविताएं समर्पित की कार्यक्रम में दो लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई । कंचन शिखा सोनिका ईशा अंशिका और मनीषा ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर संदेश दिया कि बेटी को यदि परिवार से प्रोत्साहन और सहारा मिले तो वह देश के बुलंदियों को छू सकती है दूसरी ओर अंजना प्रिया पूजा दीपिका और शिवानी की मंडली में कोरॉना  वायरस पर जागरूक करने के लिए एक लघु नाटिका प्रस्तुत की शिवानी महाजन ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से करोना  वायरस के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों को छात्राओं के समक्ष पड़ा।

इस कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए कॉलेज प्राचार्य ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देने की आवश्यकता है और काफी हद तक ऐसा हो भी रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप हम देखते हैं कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि हमें अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा ना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि यदि छात्राओं को किसी भी प्रकार की सहायता की या मशवरे की आवश्यकता हो तो वह प्राचार्य को कभी भी संपर्क कर सकती हैं। कर्तव्यनिष्ठ और निडर होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago