Categories: हिमाचल

IPH विभाग सो रहा गहरी नींद, लोगों ने दी चेतावनी

जल ही जीवन है और इस भीषण गर्मी में जल ना मिले तो जीवन यापन करना अत्यंत मुश्किल हो जाता है यह बात सभी जानते हैं। ऐसा ही इन दिनों इस तपती धूप में चंबा के खजियार गांव में किसानों को पानी की एक-एक बूंद के लिए मोहताज़ होना पड़ रहा है यही नहीं गांव की महिलाएं पुरुष बुजुर्ग व स्कूली बच्चे खड़ी पहाड़ी से पानी ढोकर घर पहुंचा रहे हैं। पुरानी पाइप लाइन ठप पड़ी हुई हैं और नई योजना भी अधर में लटकी हुई है। विभाग से कई बार गुहार लगाने के बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जिसका खामियाजा यहां के रहने वालों को झेलना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि चढ़ाई देखने को भी डर लगता है लेकिन फिर भी यह ग्रामीण इतनी दूर से पानी भरकर घर पहुंचा रहे हैं। हालत यह हो चुकी है कि लोग इकट्ठा हुआ तालाब का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। किसान ही नहीं कई बार महिलाओं को अपने कपड़े उसी गंदे पानी में धोने पड़ते हैं। लेकिन इस गंभीर समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कई लोग इस इकट्ठे पानी से बीमार हो सकते हैं।

विभाग के खिलाफ करेंगे धरना प्रदर्शन

युवा लीडर बिकु शर्मा ने बताया कि विभाग के सभी अधिकारियों को कई बार समस्या का समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं पर विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। अब गांव के युवाओं ने मन बना लिया है कि विभाग का घेराव किया जाएगा और पानी की मांग की जाएगी क्योंकि वह कई वर्षों से इस समस्या को झेल रहे हैं। अब इस भीषण गर्मी के प्रकोप में पानी ना मिलने से घरों में हाहाकार मचा हुआ है। गांव की महिलाएं भी पानी ढोकर कर अब थक चुकी हैं। अब सभी गांव वासियों के सब्र का बांध टूट चुका है और विभाग के ऊपर कार्य में कोताही बरतने के लिए घेराव किया जाएगा। अगर ऐसा ही चलता रहा तो गाींव वाले विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि युवा देश का गौरव है अगर युवाओं को अच्छी शिक्षा ना मिले तो देश बर्बाद हो सकता है। लेकिन इस गांव में तो यही हाल युवाओं का नज़र आ रहा है। स्कूल जाने से पहले पानी ढोकर घर पहुंचाना पड़ता है कई बार स्कूल में लेट होने के बाद स्कूल में अध्यापक की भी मार खानी पड़ रही है। पानी की किल्लत ने ग्राम वासियों को परेशान कर दिया है।

यही नहीं बड़ी विडंबना का विषय है तो यह भी है कि इस गांव के समीप एक खाले से 5 गांव के लोगों को  उठाओ पेयजल योजना की स्कीम से जोड़ा गया है जबकि यहां नजदीक इन ग्राम वासियों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। अब ग्राम वासियों ने  विभाग को करारा जवाब देने का मन बना लिया है जल्द ही इस पर गांव के सभी युवा बुजुर्ग और महिलाएं कार्यवाही करेंगे।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

12 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

12 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

12 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

12 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

14 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

15 hours ago