Follow Us:

आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने हराया कोरोना, मिली IGMC से छुट्टी

पी.चंद, शिमला |

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को बुधवार को आईजीएमसी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ रजनीश पठानिया ने इस बात की पुष्टि की है।

इससे पहले आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह छह दिन तीन सितंबर को कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से वह आईजीएमसी के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल थे। यहां पर वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रहे थे। अब ठीक होने के बाद बेशक उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है लेकिन अभी भी वे दस दिन तक होम आईसोलेशन में रहेंगे।