हिमाचल

हिमाचल: महिला IPS अफसर ने खो दिया कीमती पेन, पुलिस ने खंगाली CCTV फुटेज

कुल्लू में पुलिस भर्ती करवाने पहुंची हिमाचल पुलिस की एक अधिकारी का महंगा पेन गुम होना चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, बतौर कमांडेंट महिला आईपीएस अधिकारी पिछले कुछ दिनों से कुल्लू में चल रही पुलिस भर्ती की ड्यूटी में आई हैं। ऐसे में रविवार को उन्होंने ढालपुर में खरीदारी की तो उनका पेन गुम हो गया। मौके पर उन्होंने पेन ढूंढने की कोशिश की लेकिन नहीं मिला।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद सोमवार को पुलिस कर्मचारी दुकानों में पहुंचकर पेन की तलाश में जुट गए और दुकानदारों से पूछताछ करने लगे। यहां तक मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने दुकानों के सीसीटीवी तक भी खंगाल मारे। हालांकि अभी तक पेन तो नहीं मिला लेकिन गुम हुआ पेन चर्चा का विषय जरूर बन गया। बताया जा रहा है कि इस पेन की क़ीमत हजारों में है। वहीं, इस मामले में एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ग़ौरतलब है कि अग़र महिला पुलिस अधिकारियों के कभी पेन गुम होते हैं तो कभी मंडी में सोने के गहने। इन अधिकारियों के निर्देशों के बाद जिस तरह पुलिस कर्मी गहनता से पूछताछ करते हैं, उसी तरह अगर प्रदेश में आ रहे मामलों पर करें तो कोई भी केस जल्द सॉल्व हो जाए।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago