Categories: हिमाचल

शिमलाः लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को किया याद

<p>लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 144वें जन्म दिवस और आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। देश भर के साथ शिमला में भी दोनों नेताओं को याद किया गया। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिमला में दोनों नेताओं को याद करते हुए उन्हें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित कई नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। रिज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेताओं द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया।</p>

<p>राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इंदिरा गांधी और सरदार पटेल ने देश के विकास में अहम योगदान दिया। भारत के राजनीतिक इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 15 अगस्त, 1947 तक हैदराबाद, कश्मीर और जूनागढ़ को छोड़कर शेष भारतीय रियासतें भारत संघ में सम्मिलित हो चुकी थीं, जो भारतीय इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि थी। जूनागढ़ के नवाब के विरुद्ध जब वहां की प्रजा ने विद्रोह कर दिया तो वह भागकर पाकिस्तान चला गया और इस प्रकार जूनागढ़ को भी भारत में मिला लिया गया। जब हैदराबाद के निजाम ने भारत में विलय का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया तो सरदार पटेल ने वहां सेना भेजकर निजाम का आत्मसमर्पण करा लिया।&nbsp; सरदार पटेल द्वारा&nbsp; 562 रियासतों का एकीकरण किया।</p>

<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि आज दो महान विभूतियों को याद किया जा रहा है। इंदिरा गांधी के आतंक के ख़िलाफ़ बलिदान को देश आज भी याद करता है। मौजूदा सरकार ने आतंक के ख़िलाफ़ मुहिम छेड़ी है जो काफ़ी हद तक सफल हो रही है। सरदार पटेल के योगदान को भी कभी नहीं भुलाया जाएगा। पटेल नवीन भारत के निर्माता थे। देश की आजादी के संघर्ष में उन्होंने जितना योगदान दिया, उससे ज्यादा योगदान उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक करने में दिया। देश की 562 छोटी बड़ी रियासतों को मिलाने में सरदार पटेल ने अहम भूमिका अदा की थी। जय राम ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म होने के बाद कश्मीर से कन्याकुमारी तक आज भारत एक तिरंगे के तले काम कर रहा है ये प्रधानमंत्री मोदी की बहुत बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लेह लदाख की सीमा हिमाचल के स्पिति से लगती है। जिसको लेकर कुछ विवाद भी है। इस संबंध में गृह मंत्री से बात की गई है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Politics: जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहे सुक्खू: जयराम

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला करते हुए…

1 hour ago

संघ ने उजागर की मेडिकल कॉलेज नाहन की अव्यवस्थाएं, सरकार से सुधार की मांग

नव भारत युवा संघ ने डॉ. वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन की अव्यवस्थाओं को…

1 hour ago

Hamirpur News: मॉडल प्रदर्शनी में कन्या स्कूल हमीरपुर अव्वल, नरेली ने प्रश्नोत्तरी में मारी बाजी

Children's Fair 2024: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में सोमवार को आयोजित बाल…

1 hour ago

देहरा के लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मिलेगा छुटकारा: कमलेश ठाकुर

Kamlesh Thakur public grievances: देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को ग्राम…

1 hour ago

द्रमण में बनेगा मार्केट यार्ड

Market yard in Dramman: मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने घोषणा की है कि द्रमण…

1 hour ago

राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना से हिमाचल के किसानों को बड़ा लाभ: बाली

Rajiv Gandhi Natural Farming Start-Up Scheme: पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक के नेता…

2 hours ago