Follow Us:

सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ने किया राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

नवनीत बत्ता |

बिलासपुर में ओलंपिक भारत के दिव्यांग बच्चों का फ्लोर बाल राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर  प्रदेश के सिंचाई एवम जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण शिविर बिलासपुर के लुहणू स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में पांच दिनों तक चलेगा। कैम्प में देश भर के 19 राज्यो की टीमों के 142 दिव्यांग खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खास बात यह है कि भारत से पहली बार फ्लोर बाल की टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगी। जिसके लिए भारत वर्ष के सभी राज्यों से बच्चों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियो को इसके लिए बधाई दी और भारत का नाम ऊंचा करने की उमीद जताई। स्पेशल ओलम्पिक भारत की उपाध्यशा रश्मिधर सूद ने बताया कि हिमाचल के दिव्यांग बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर हुई प्रतियोगिताओं में बेहतर परिणाम दिए हैं और अब इन खेलों में फ्लोर बाल को भी शामिल किया गया है। जिसके लिए देश भर के बच्चों को इनके लिए तैयार किया जा रहा है।