हिमाचल

आपदा प्रबंधन को लेकर सभी लोगों का जागरूक होना जरूरी: एडीएम

आपदा प्रबंधन को लेकर सभी लोगों को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। इस के लिए पंचायत स्तर तक लोगों को आपदा प्रबंधन दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण अभियान भी आरंभ किए गए हैं। यह जानकारी एडीएम रोहित राठौर ने वीरवार को समर्थ-2023 अभियान के तहत धर्मशाला में आम लोगों को आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक करने के लिए विशेष अभियान शुभारंभ करने के उपरांत दी।

उन्होंने कहा कि जिला के सभी उपमंडलों में कला जत्थों द्वारा लोक संगीत तथा लघु नाटिकाओं के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर डीसी कार्यालय परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्व सांस्कृतिक मंच ने आपदा प्रबंधन पर प्रस्तुतियां दीं तथा लोगों के साथ संवाद भी कायम किया इसी तरह से नगरोटा बस स्टैंड पर भी कला जत्था द्वारा  लोकगीत-संगीत और लघु नाटकों के माध्यम से लोगों को आपदा से बचाव के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से समन्वयक भानु तथा रॉबिन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला भर में आज से समर्थ-2023 विशेष जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है यह अभियान 15 अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों तथा पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लें तथा अपने आस पास आपदा प्रबंधन को लेकर सभी को जागरूक करें ताकि आपदा की स्थिति में बेहतर तरीके से निपटा जा सके।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago