हिमाचल

“बेटे ने दी मुखाग्नि, कहा- मेरे पापा अमर रहे”

  • धर्मशाला के बगली पंचायत के आईटीबीपी जवान एएसआई विनोद कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • ड्यूटी के दौरान गुवाहाटी में हृदयाघात से चार दिन पहले निधन
  • जवान के बड़े बेटे ने पिता को मुखाग्नि देते हुए कहा, “मेरे पापा अमर रहे

ITBP soldier Vinod Kumar funeral: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बगली पंचायत निवासी आईटीबीपी के एएसआई विनोद कुमार का शनिवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। विनोद कुमार का चार दिन पहले गुवाहाटी में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया था। शनिवार सुबह उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची, जहां परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जवान की पत्नी, दोनों बेटों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बड़े बेटे ने पिता की पार्थिव देह से लिपटकर कहा, “पापा, एक बार उठ जाओ, एक बार बात करो।” मोक्षधाम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में बड़े बेटे ने रोते हुए मुखाग्नि दी और कहा, “मेरे पापा अमर रहे।”

आईटीबीपी के 12 जवानों ने तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की और सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान क्षेत्र “विनोद अमर रहे” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। प्रशासन की ओर से भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार गुवाहाटी में एएसआई की ट्रेनिंग के लिए तैनात थे, जहां बुधवार रात हृदयाघात से उनका निधन हो गया। विनोद अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

धर्मशाला में बीजेपी का जनाक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार

BJP Dharamshala Protest: धर्मशाला के जोरावर मैदान में बीजेपी ने जनाक्रोश रैली का आयोजन किया,…

12 minutes ago

शिमला विंटर कार्निवल में धमाल मचाएंगे सतिंदर सरताज और कुलदीप शर्मा

Shimla Winter Carnival 2024 : शिमला में 24 दिसंबर से शुरू होने वाले विंटर कार्निवल…

24 minutes ago

शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, अडानी और मणिपुर पर केंद्र सरकार को घेरा

Congress protests in Shimla: कांग्रेस पार्टी ने आज देशभर में केंद्र सरकार की नीतियों और…

2 hours ago

शीत सत्र: हंगामेदार रहा पहला दिन, नहीं हो पाया प्रश्नकाल और शून्यकाल

Himachal Pradesh Assembly news :धर्मशाला के तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का…

2 hours ago

धर्मशाला में जन आक्रोश आंदोलन: कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन आज

  BJP Protest in Dharamshala: धर्मशाला के तपोवन में स्थित जोरावर स्टेडियम में भारतीय जनता…

6 hours ago

शीतकालीन सत्र: आज लैंड सीलिंग संशोधन समेत 4 विधेयक होंगे पेश

Winter Session 2024: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन है, जिसमें…

7 hours ago