Follow Us:

दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में महिला सशक्तीकरण की अलख जगाएंगी देश की सबसे युवा प्रधान

नवनीत बत्ता |

हिमाचल की बेटी जबना चौहान आज दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर मंच से झा करेंगी। देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं में दर्ज जबना चौहान का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। चौहान समाज सेवा को लेकर आज एक प्रदेश का आइकन बन चुकी हैं और देश की कई बड़ी हस्तियां उन्हें इसके लिए अलग-अलग मंच पर सम्मानित भी कर चुकी हैं ।

आज जबना चौहान दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज करोड़ीमल में महिला सशक्तिकरण और नशे के खिलाफ युवाओं को संबोधित करेंगी। बताते चलें कि यह वही कॉलेज है जिसमें अमिताभ बच्चन ने भी पढ़ाई की है।

जबना चौहान यहां पर अपने जीवन का अनुभव छात्राओं के साथ सांझा करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रधान बनने से लेकर अब तक बहुत से नए अनुभव उन्हें हुए हैं और बड़े-बड़े मंचों पर जाकर अपने विचारों को साझा करने का मौका भी उन्हें मिला मिला है और देश की कई नामी हस्तियों के साथ वह अब तक महिला सशक्तिकरण और नशे को लेकर कई मंचों के माध्यम से युवाओं को जागरुक करने का काम कर चुकी हैं और आज दिल्ली के ग्रुप कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें आमंत्रित किया है यह भी हिमाचल की युवा शक्ति के लिए गर्व की बात है।