हिमाचल

भाजपा की राजनीतिक संकट खड़ा करने की साज़िश हुई नाकाम : नेगी

शिमला: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट खड़ा करने की भाजपा की साजिश पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है और अब भाजपा नेता बौखलाहट में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए अरबों रुपये का लेन-देन किया, विधायकों की ख़रीद फरोख्त की, लेकिन भाजपा की मंशा पूरी नहीं हो सकी। जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस के पास 40 विधायक थे और तीन निर्दलीय विधायक भी राज्य सरकार के साथ थे, फिर भाजपा के पास ऐसी कौन की जादू की झड़ी थी कि तीन निर्दलीय विधायकों के अलावा कांग्रेस के छह विधायक भाजपा के साथ जा मिले।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास हॉर्स ट्रेडिंग के पुख्ता प्रमाण हैं। यह जयराम ठाकुर व भाजपा का सत्ता लोभ ही था, कि उन्होंने प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की। सरकार गिराने के षड्यंत्र में केंद्र सरकार ने भी भाजपा का साथ दिया और केंद्रीय एजेसियों का दुरुपयोग किया। कांग्रेस के छह दागी विधायकों को केंद्र सरकार ने सुरक्षा प्रदान की, उन्हें चार्टर्ड प्लेन और हेलीकॉप्टरों की सैर कराई और महँगे फ़ाइव स्टार होटलों में ठहराया। लेकिन इसके बावजूद भाजपा का ऑपरेशन लोट्स फेल हो गया और भाजपा के इरादे कामयाब नहीं हुए।
राजस्व मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की ताक़त है। भाजपा के पास धनबल होगा लेकिन कांग्रेस के पास जनबल है और इसी के सहारे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। यही नहीं वर्ष 2027 में जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए कांग्रेस पार्टी एक फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सत्ता के बिना मछली की तरह छटपटा रहे हैं और वर्ष 2022 में मिले जनादेश को पचा नहीं पा रहे हैं।
इसलिए जो काम जनता के वोट से नहीं हो पाया, उसे भाजपा ने धनबल से करने का प्रयास किया है, जो असफल हो चुका है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अपनी कुर्सी की पेटी अच्छी तरह से बांध कर रखें क्योंकि अभी उन्हें लंबे समय तक इसी कुर्सी पर बैठना पड़ेगा। जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश की जनता बिकाऊ राजनीति नहीं, बल्कि टिकाऊ राजनीति में विश्वास रखती है। इसलिए प्रदेश की जनता ख़रीदने वालों और बिकाऊ नेताओं को सबक़ सिखाने के लिए तैयार बैठी है। एक जून को प्रदेश के मतदाता भाजपा को करारा जवाब देंगे और इसके बाद जयराम ठाकुर का सपना अधूरा रह जाएगा।
Kritika

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

11 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

11 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

11 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

11 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

11 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

11 hours ago