Follow Us:

जयराम सरकार की कैबिनेट बैठक आज, लिए जाएंगे अहम फैसले

पी. चंद |

हिमाचल सरकार  कैबिनेट की बैठक आज दो बजे से होगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें कई जरुरी फैसले लिए जा सकते हैं। कृषि पर ज्यादा फोकस रहेगा। कैबिनेट की बैठक में कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए प्रेजेंटेशन भी दी जाएगी। विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती पर भी मुहर लग सकती है। रूसा पर भी फैसला हो सकता है।