हिमाचल

11 फीसदी DA देने के फैसले पर जयराम सरकार का यू टर्न

यू टर्न के नाम से मशहूर जयराम सरकार ने एक बार फिर अपने फैसले को वापस लिया है। सरकरा ने 24 घंटों के भीतर हिमाचल प्रदेश में आईएएस और भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अन्य अधिकारियों को 11 फीसदी DA जारी करने की अधिसूचना को वापस ले लिया है।

शिमला में सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि महंगाई भत्ते की नोटिफिकेश रद्द की जाएगी। अधिकारियों और पेंशनभोगियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के साथ जारी किया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने बुधवार को ही अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ाने की नोटिफिकेशन को जारी किया था। इससे कर्मचारी नाराज हो गए थे। सरकार की नोटिफिकेशन से प्रदेश के करीब पौने तीन लाख कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहे थे।

कर्मचारियों की नाराजगी बनी वजह

बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 15 अगस्त को प्रदेश के कर्मचारियों को छह फीसदी DA देने की घोषणा की थी। उसकी अधिसूचना भी जारी कर दी थी। लेकिन बीते कल भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों को 11 फीसदी डीए DA दिए जाने की अधिसूचना जारी कर दी। उसके बाद कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए सरकार ने अपने फ़ैसले पर यूटर्न लिया है।

Samachar First

Recent Posts

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

14 mins ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

16 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

16 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

16 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

16 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

16 hours ago