हिमाचल

हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: मुख्यमंत्री

-मुख्यमंत्री रहते भी नहीं रखा पक्ष, नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह नाकाम
-अग्निवीर योजना के विरुद्ध नहीं बोले, प्राकृतिक आपदा में विशेष राहत पैकेज की नहीं की मांग
नादौन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर बाद नादौन पहुंचे। उन्होंने नादौन के गौना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा करने में नाकाम रहे हैं।
मुख्यमंत्री रहते भी वह प्रदेश का पक्ष केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से नहीं रख पाए, अब नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में भी पूरी तरह नाकाम हैं। केंद्र सरकार जब अग्निवीर योजना लाए, तब भी कुछ नहीं बोले। प्राकृतिक आपदा के समय केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग तक नहीं कर पाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक बयानों के जबाव पर जयराम ठाकुर को विचलित नहीं होना चाहिए। कंगना पर किसी ने भी आपतिजनक टिप्पणियां नहीं की हैं।
कंगना हिमाचल की बेटी हैं और उनके पिता कांग्रेस के महासचिव रहे हैं। जयराम ठाकुर को यह समझना चाहिए कि जब उनकी तरफ से कोई बयान आएगा तो उसका जबाव भी मिलेगा। जयराम ठाकुर बताएं कि हिमाचल के हित में उन्होंने अपनी सरकार के समय कौन स काम किए हैं। जयराम ने कौन सी लडाई प्रदेश हित में लड़ी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि पहले फौज में नवयुवक भर्ती होता था और उसे सरकारी नौकरी मिलती थी। केंद्र सरकार ने युवाओं की सेना की नौकरी भी अस्थायी कर दी और अग्निवीर योजना लाकर युवाओं से खिलवाड किया। जयराम ठाकुर ने अग्निवीर योजना के विरोध में भी कोई आवाज नहीं उठाई। आपदा आने पर भाजपा के तीनों सांसदों ने केन्द्र सरकार के समक्ष कभी विशेष राहत पैकेज की मांग नहीं रखी।
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के पास कहने के लिए कुछ नही हैं, वह केवल विरोध की राजनीति कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने अपनी सरकार में पांच साल में केवल 16 हजार नौकरियां निकाली, उनमें से जेओआईटी की भर्ती न्यायालयों में फंसी रही।
कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही न्यायालय में मजबूती से केस लड़कर उन नौकरियों को बहाल करवाया। कांगेस सरकार ने सत्ता में आने के एक साल में ही 22 हजार नौकरियां निकाली है, जिनकी भर्ती प्रक्रिया निरंतर जारी है।
Kritika

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

9 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

9 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

11 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

12 hours ago