Follow Us:

नड्डा से मिले मुख्यमंत्री, विधानसभा के विशेष सत्र के लिए देंगे राष्ट्रपति को न्योता

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल में 103 प्रतिशत टीकाकरण सम्पूर्ण हो चुका है।

जयराम ठाकुर ने नड्डा को जानकारी दी कि प्रदेश के सभी लोगों को कोविड-19 का पहला टीका लग चुका है। प्रवासी मजदूरों और पर्यटकों को भी प्रदेश में टीके लगाए गए हैं।

आज मुख्यमंत्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलने के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और उन्हें विधानसभा के विशेष सत्र के लिए न्योता देंगे।