Follow Us:

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और सरकार की स्थिति हास्यास्पद: जयराम ठाकुर

|

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में कॉंग्रेस पार्टी और सरकार में नाराजगी और हास्यास्पद स्थिति बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से कांग्रेस के पार्टी कार्यकर्ता , नेता, मंत्री और पार्टी अध्यक्ष ही नाराज है। जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि चुनाव के बाद केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी साथ ही प्रदेश में भी भाजपा सत्तासीन होगी ।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन के बीच नाराजगी लगातार चल रही है और ये दौर पिछले 15 महिनों से जारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों और निर्दलीय विधायको को तीन कॉंग्रेस के मंत्री लगातार फोन कर प्रलोभन दिए जा रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर ही जोड़तोड़ का दौर चल रहा। वहीं बागियों के ख़िलाफ़ चल रहीं बदले की भावना से कार्यवाही की जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि- जिस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनांदोलन से हुआ था आज उसी के बड़े नेता जेल की सलाखों के पीछे। और सैकड़ों करोड़ के शराब घोटाले के चलते केजरीवाल गिरफ्तार हुए हैं। जयराम ठाकुर ने आगामी चुनाव के बाद केन्द्र मे भाजपा की सरकार बनने के साथ ही प्रदेश मे भी भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है।