हिमाचल

भाजपा को मिल रहा है हिमाचल के लोगों का आशीर्वाद: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हिमाचल प्रदेश के लोगों को पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा प्रदेश में हो रहे सभी अप चुनावों को जीतेगी। प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 68 में से 61 सीटों पर पिछड़ गई। मुख्यमंत्री और ज़्यादातर मंत्री अपना हलका नहीं बचा पाए। ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश में कोई सरकार इतनी जल्दी अपनी लोकप्रियता खो दी हो। यह सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है।

किसानों, युवाओं, बागवानों के साथ धोखा किया। डेढ़ साल के कार्यकाल में प्रदेश के विकास को पूरी तरह ठप करके रखा। जनहित के मुद्दों की उपेक्षा की। चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान किया। तानाशाही और बदले की भावना से काम किया। नई संस्थानों को खोलने की बजाय पहले से खुले संस्थानों को बंद किया। आज तक प्रदेश में ऐसी सरकार नहीं देखी, जिसने विकास की और जनपेक्षाओं की पूर्ण उपेक्षा की। जयराम  ठाकुर ने जीएसटी काउंसिल द्वारा कार्टन पर जीएसटी घटाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि इससे बाग़वानों को बहुत राहत मिलेगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार हो रहे सभी विधानसभा उपचुनाव को भाजपा जीतेगी। प्रदेश के लोग इस सरकार के कारनामों से ऊब गए हैं और सरकार को सबक़ सिखाने की तैयारी बैठे हैं। आने वाले उपचुनाव में सरकार की हर तानाशाही एयर विकास विरोधी कामों का जवाब अपने वोट से देंगे। सरकार विकास के लिए होती हैं, अस्पताल स्कूल खोलने के लिए होती हैं। सड़क, पुल, बनाने के लिए होती हैं। लेकिन यह सरकार डेढ़ साल के कार्यकाल में सड़कों का मलबा भी नहीं उठा पाई है। आपदा के पीड़ितों को अभी तक राहत नहीं दे पाई हैं।  अब प्रदेश के लोग फिर से सरकार को सबक सिखायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार तानाशाही के लिए जानी जाती है। कांग्रेस ने इमरजेंसी थोप कर देश के इतिहास में एक काला अध्याय लिखा है। कल उसी काले अध्याय की बरसी है। उस दौर की यातना के बारे में देश के लोगों को जानना चाहिए।

Kritika

Recent Posts

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

  Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

3 hours ago

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

4 hours ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

5 hours ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

5 hours ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

6 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

6 hours ago