शिमला: कांग्रेस द्वारा शिमला नगर निगम चुनाव के लिए जारी किया गया घोषणा पत्र फिर दोबारा से नए झूठ का पुलिंदा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने जिस छलावे से 2022 में झूठी गारंटिया देकर सत्ता हथियाई, उसी छलावे का प्रयोग शिमला नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए किया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी भाजपा की केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की देन है और जितने मुद्दे कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में छापे हैं उन सभी मुद्दो का कार्य स्मार्ट सिटी एवं अमृत मिशन के अंतर्गत चल रहा है। कांग्रेस सरकार जिसने यह ढिंडोरा पीटा कि हमारा खजाना खाली है, नगर निगम चुनाव में विकास का झूठा वायदा लेकर आई है लेकिन शिमला नगर निगम क्षेत्र की जनता इस बार कांग्रेस के छलावे में नहीं आएगी।
जयराम ठाकुर ने शिमला की जनता से अपील की है कि शिमला में भाजपा की नगर निगम बनाए, हम निगम क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्र सरकार से माकूल मात्रा में धन उपलब्ध करवायेंगे और शिमला के चहुंमुखी विकास की रफ्तार को और तेजी से आगे बढ़ाएंगे।
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…
आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…