Categories: हिमाचल

जयसिंहपुर तहसील परिसर बना शराबियों और जानवरों का अड्डा

<p>कभी स्वच्छ भारत अभियान कभी भांग उखाड़ो अभियान के साथ-साथ और भी न जाने कितने अभियान सरकार द्वारा समय समय पर चलाए जाते हैं। लेकिन, इन अभियानों की चलाने वाले शायद स्वयं के कार्यालय की इमारत की और ध्यान देना भूल गए हैं।&nbsp; बात तहसील कार्यालय जयसिंहपुर की है जो ऐतिहासिक मैदान के एक किनारे पर स्थित है जो अव्यवस्था के लिए हमेशा चर्चा में रहता है। कार्यालय के साथ वकीलों के बैठने के लिए एक लेंटर नुमा शेड तो बना है लेकिन, चारों ओर से खुला होने के कारण शाम ढलते ही शराबियों का अड्डा बन जाता है और अंधेरा बढ़ने पर रात के समय बेसहारा जानवरों के लिए आश्रय स्थल बन जाता है।</p>

<p>&nbsp;शराबियों नशे की हालत में बोतलें, हड्डियां और अन्य सामग्री इधर-उधर फैंक जाते है। जिस पर सोने पे सुहागा वाली बात तब हो जाती है जब बेसहारा जानवरों का मल-मूत्र सुबह वकीलों और तहसील में काम करवाने आने वाले लोगों का स्वागत करता है। वकील कील पीसी कौंडल का कहना है वह अपने घर में जानवरों का गोबर उठाने के बाद उन्हें तहसील परिसर में से भी गोबर उठाना पड़ता है। जोकि अब उनका रोजाना का काम बन गया है।</p>

<p>पीसी कौंडल का कहना है कि तहसील में काम करवाने आने वाले लोगों के लिए परिसर में किसी प्रकार का कोई फर्नीचर नहीं है और न ही कोई सफाई कर्मचारी है। उनका कहना है कि देख-रेख न होने के कारण शेड गिरने के कगार पर है। जिस कारण बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वकीलों और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उचित व्यवस्था की जाए ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

14 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

1 hour ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago