<p>जन मानुष सेवा संगठन कांगड़ा द्वारा आज क्षेत्र के लोगों के लिए फ़्री ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सुविधा शुरू कर दी गई। सेवा का शुभारंभ एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा व भाजपा नेता मुनीष शर्मा द्वारा किया गया। जिसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष पं. वेद प्रकाश शर्मा, ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, नगर परिषद पार्षद अशोक शर्मा, समाजसेवक विनोद शर्मा व सत प्रकाश सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मोके पर दो मशीनों का शुभारंभ किया गया जिसमें एक मशीन सस्थक द्वारा ली गई, जबकि एक मशीन लोगों की सेवा के लिए भाजपा नेता मुनीष शर्मा द्वारा दी गई।</p>
<p>इस मोके पर एस डी एम कांगड़ा ने कहा कि इस संस्था ने जो कोरोना के समय दिन रात काम करके जहां सरकार व प्रशासन की मदद की है वहीं, कोरोना की दूसरी लहर में लोगों के घर-घर जाकर उनकी जान बचाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह संस्था जिस क्षेत्र के अधिकारी को मिलती है कि उनका मानो सौभाग्य भी होता है।</p>
<p>भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने कहा कि जिस तरह से इस संस्था के हर सदस्य ने कोरोना काल में काम किया है उसके लिए हम इनके आभारी है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनो संस्था के सदस्यों ने उनसे मांग की कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की लोगों को आवश्यकता है तो मैंने इन्हें उसी समय यह मशीन देने का वायदा किया। एसी संस्था का होसला बढ़ाना हमारा कर्तव्य है ओर आने वाले दिनो में भी अगर इन्हें किसी चीज़ की ज़रूरत होगी तो हम उसे भी पूरा करेंगे। इस मौका पर संस्था के महासचिव तिलक सोनी ने संस्था के आज दिन के कार्य का लेखा जोखा भी रखा ओर आए हुए अतिथियों का आभार जताया।</p>
Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…
Himachal power subsidy: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…