मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी पुराने अधूरे कार्य के पूरे होने से मन प्रसन्न होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में मधुरता बनी रहेगी। दोपहर बाद व्यस्तता बढ़ सकती है और नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें। बाहरी खानपान से बचने की सलाह दी जाती है।
- भाग्य: 88%
- उपाय: किसी जरूरतमंद को चावल या चीनी का दान करें।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि मन के विचारों को नियंत्रित रखें क्योंकि बार-बार निर्णय बदलने से नुकसान हो सकता है। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
- भाग्य: 81%
- उपाय: देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने का है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में नुकसान होने की संभावना है। कार्यस्थल पर उलझनें बनी रह सकती हैं। संयम और धैर्य से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग आपको मुश्किलों से निकाल सकता है।
- भाग्य: 80%
- उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
कर्क राशि
दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। पारिवारिक विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, जिससे काम पर ध्यान देना जरूरी है। अनावश्यक खर्च से बचें। धन लाभ के लिए अधिक प्रयास करना होगा।
- भाग्य: 79%
- उपाय: लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।
सिंह राशि
दिन आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान पिता के सहयोग से होगा। घर को सजाने-संवारने में समय और धन खर्च हो सकता है।
- भाग्य: 82%
- उपाय: गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।
कन्या राशि
आज आपको कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा और किसी खास से उपहार मिलने की संभावना है।
- भाग्य: 79%
- उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
तुला राशि
आपके लिए दिन हर दृष्टि से लाभकारी रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मनोरंजन और आनंददायक गतिविधियों में शामिल होंगे।
- भाग्य: 86%
- उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर अड़चनें आ सकती हैं। सरकारी कार्यों में परेशानी हो सकती है। मानसिक शांति के लिए श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
- भाग्य: 82%
- उपाय: श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
धनु राशि
सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन दोपहर बाद थकान महसूस हो सकती है।
- भाग्य: 88%
- उपाय: जरूरतमंदों को वस्त्र और भोजन दान करें।
मकर राशि
आपका स्वभाव आज चिड़चिड़ा हो सकता है। मानसिक उलझनें और पारिवारिक परेशानियां दिन को प्रभावित करेंगी। पुरानी जिम्मेदारियों को पूरा करने पर ध्यान दें।
- भाग्य: 78%
- उपाय: गायत्री मंत्र का पाठ करें।
कुंभ राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे।
- भाग्य: 91%
- उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
मीन राशि
दिन का पहला भाग सुस्त रहेगा, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल होंगी। काम के प्रति उत्साह बढ़ेगा। परिवार और कार्यक्षेत्र में लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे।
- भाग्य: 76%
- उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।