Follow Us:

नया साल, नई शुरुआत: जानिए जनवरी राशिफल

➤ जनवरी 2026 में मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और मीन राशि वालों के लिए भाग्य के प्रबल योग
➤ कर्क, मकर और कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य व खर्च को लेकर सतर्क रहने की सलाह
➤ साल का पहला महीना कई राशियों के लिए करियर, निवेश और नौकरी में बदलाव लेकर आएगा


नया वर्ष 2026 नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ शुरू हो चुका है। अंग्रेजी कैलेंडर का पहला महीना जनवरी न केवल समय का परिवर्तन दर्शाता है, बल्कि जीवन में कई नए अवसर और चुनौतियां भी लेकर आता है। जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार यह महीना कुछ राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ और करियर ग्रोथ का संकेत देता है, जबकि कुछ को संयम और सावधानी के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी।

ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर जानिए 12 राशियों के लिए जनवरी का महीना कैसा रहने वाला है।


मेष

जनवरी मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। भूमि-भवन और संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। करियर और कारोबार में सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। मध्य माह में सेहत और रिश्तों को लेकर सावधानी जरूरी है।
उपाय: मंगलवार को हनुमान उपासना और मंगल मंत्र जप।


वृषभ

यह महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। मध्य माह के बाद स्थितियां बेहतर होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मानसिक संबल देगा।
उपाय: शुक्रवार को शुक्र मंत्र जप।


मिथुन

जनवरी मिथुन राशि के लिए सुखद समाचार और प्रगति लेकर आएगा। करियर और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। निवेश से फायदा हो सकता है। माह के अंत में यात्रा और बदलाव संभव।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम पाठ।


कर्क

कर्क राशि वालों के लिए यह महीना औसत रहेगा। पारिवारिक तनाव और काम का दबाव रह सकता है। नौकरी में लापरवाही नुकसान दे सकती है। खर्च बढ़ने के संकेत हैं।
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ।


सिंह

जनवरी सिंह राशि के लिए मान-सम्मान और सौभाग्य बढ़ाने वाला रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में उन्नति और व्यापार में लाभ मिलेगा।
उपाय: सूर्य को अर्घ्य और आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ।


कन्या

कन्या राशि वालों के लिए यह महीना धन लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। निवेश और विदेश से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। विरोधियों पर विजय मिलेगी।
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ।


तुला

जनवरी तुला राशि के लिए पूरी तरह अनुकूल रहेगा। नई आय के स्रोत बनेंगे। बेरोजगारों को अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में विस्तार के योग हैं।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ।


वृश्चिक

यह महीना वृश्चिक राशि वालों को समस्याओं से राहत देगा। नौकरी और व्यापार में नए मौके मिलेंगे। सेहत पर विशेष ध्यान दें।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ।


धनु

धनु राशि वालों के लिए जनवरी नई जिम्मेदारियां और अवसर लेकर आएगा। करियर और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम पाठ।


मकर

मकर राशि के लिए यह महीना मिश्रित फलदायी रहेगा। सेहत, पढ़ाई और खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। मध्य माह के बाद स्थिति सुधरेगी।
उपाय: रुद्राष्टक पाठ।


कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए जनवरी सामान्य रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। माह के उत्तरार्ध में लाभ के संकेत हैं।
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र पाठ।


मीन

मीन राशि वालों के लिए जनवरी भाग्योदय लेकर आएगा। नौकरी, व्यापार और शिक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सुख बना रहेगा।