हिमाचल

जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

पंडित नेहरू के योगदान को किया गया याद

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वीं जयंती है। इस मौके पर कॉंग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला मे श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और पंडित नेहरु को याद किया गया। जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को भारत के इलाहाबाद (वर्तमान में प्रयागराज) में हुआ था। उनके पिता, मोतीलाल नेहरू, एक प्रसिद्ध प्रतिष्ठित वकील थे जो कश्मीरी पंडित समुदाय से थे।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर कार्यक्रम में उपस्थित रहे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। रवि ठाकुर ने बताया कि पंडित नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू ने देश के प्रति त्याग और समर्पण की जो भावना प्रस्तुत की इस दिशा में आज तक कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि नेहरू प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते थे बावजूद इसके देश के निर्माण और आजादी के लिए उन्होंने अभूतपूर्व योगदान दिया। रवि ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस के नेताओं की दिखाई गई विचारधारा पर आज भी कांग्रेस पार्टी कार्य करती है और लगातार देश को आगे बढ़ाने और एकजुट रखने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के इन महान नेताओं से आज भी हमें सीख लेनी चाहिए और देश हित के लिए उनकी विचारधारा को आगे बढ़ना चाहिए ।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

4 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago