Follow Us:

रिज मैदान में मारपीट करने वाले निकले आर्मी के जवान, दो जवान पुलिस हिरासत में

पी. चंद, शिमला |

शिमला के रिज मैदान में आज सुबह होली की मस्ती में आम लोगों के साथ साथ पर्यटक झूम रहे थे। होली की मस्ती में जब लोग सराबोर हो रहे थे। उसी दौरान वहां हंगामा हो गया। हंगामा ही हल्का फुल्का नहीं। हंगामा औऱ मारपीट शुरु होने पर जब पुलिस के जवान बीच-बचाव करने गये तो उनके साथ भी मारपीट की गयी। मारपीट में पुलिस के कुछ जवान चोटिल भी हो गये।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आर्मी के जवान है। ये आरट्रैक शिमला में ही तैनात थे। इनकी संख्या आठ से  दस के करीब हो सकती है। पुलिस ने मारपीट मामले में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिये जवानों से पुछताछ कर रही है। ताकि ये पता चल सके कि मारपीट में कितने जवान शामिल थे और मारपीट की वजह क्या थी।