Follow Us:

जेरोमाइन सेब के मनचाहे दाम मिलने से खिले बागवानों के चेहरे

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल में जेरोमाइन सेब के मनचाहे दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। इस सेब की किस्म लोगों को खूब भा रही है। यह किस्म इटली से मंगवाए गई है और इसके दो लेयर के एक छोटे बॉक्स की कीमत 1500 रुपए है।

माना जा रहा है कि इतनी ऊंची कीमत पर राज्य में सेब इस सीजन में नहीं बिका है। इससे एक बात साफ हो गई है कि निचले क्षेत्रों में भी उगाया जा सकता है, जिससे बागवानों के लिए जेरोमाइन किस्म सचमुच वरदान बनकर आ गई है। इसमें प्राकृतिक लाल रंग होता है।  इस रूट स्टॉक पर उगाया गया सेब गुणवत्ता में बहुत ही बेहतरीन होता है, इसीलिए मार्केट में इसकी काफी डिमांड है।