Follow Us:

जितेंद्र कौंडल बने कांग्रेस मंडी शहर अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष

डेस्क |

मंडी शहर के सन्यारड़ वार्ड ब्राधीवीर के रहने वाले जितेंद्र कौंडल को मंडी शहरी कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित विभाग की ओर के अध्यक्ष अमित नंदा की ओर से की गई जिसकी अधिसूचना कार्यालय प्रभारी सेन राम नेगी ने जारी की।

जितेंद्र कौंडल की नियुक्ति तत्काल प्रभावी हो गई हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंडी जिला के सभी कांग्रेस नेताओं, अमित पाल सिंह, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सेन व अन्य नेताओं का आभार जताया है तथा कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी पूरी निष्ठा व मेहनत का साथ निभाएंगे व कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगे।