हिमाचल

जोगिंदरनगर: 19 वर्षीय युवक ने चंबा मैडिकल कॉलेज में हासिल की सरकारी सीट

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के जोगिंदरनगर के रहने वाले  प्रथम ठाकुर मैडीकल कालेज चम्बा में एम.बी.बी.एस की पढ़ाई करेंगे. बता दें कि प्रथम ने चंबा मैडिकल कॉलेज में सरकारी सीट हासिल की है.

वहीं, 19 वर्षीय प्रथम के पिता संजय ठाकुर सब्जी विक्रेता हैं. जबकि माता अनीता ठाकुर गृहणी हैं. जो अपने बेटे की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं. प्रथम ने अपनी उपलब्धि का श्रेय दादा हरि सिंह ठाकुर, दादी कमला ठाकुर, पिता संजय ठाकुर, माता अनीता ठाकुर, अपने गुरूजनों व मित्रों को दिया है.

प्रथम ने कहा कि पांच साल डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह जरूरतमंदों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए अपनी सेवाएं देगें. प्रथम ठाकुर ने शहर के दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल जोगिंदरनगर से जमा दो तक की पढ़ाई की है.

उधर स्कूल के चेयरमैन ओम मरवाह, प्रधानाचार्य ओ.पीठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति व अध्यापकों ने प्रथम व उसके परिजनों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है.

Kritika

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

6 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

6 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

6 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

6 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

6 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

10 hours ago