Follow Us:

जोगिंद्रनगर: रेन-शेल्टर में महिला का श*व बरामद

desk |

हिमाचल में मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर से करीब एक किलोमीटर दूर अपरोच-रोड पर बने रेन-शेल्टर में महिला का शव बरामद हुआ। महिला अर्धनग्न हालत में थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला की पहचान सत्या कुमारी (50) पत्नी खेम चंद के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है की उक्त महिला मजदूरी का काम करती थी।