हिमाचल सहित मंडी जिला का नाम रौशन कर चुकी मंडी की बेटी जोई ठाकुर मिस हिमालय 2021 का खिताब जीतकर शनिवार को अपने पैतृक गांव कोटली पहुंची। वहां पहुंचने पर स्थानीय सिद्धी विनायक एवं लक्ष्मी महिला मंडल सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जोर्ई ठाकुर ने सभी महिला मंडल की सदस्यों सहित पंचायत प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा यह जीत मेरी नहीं पूरी मातृ शक्ति व तुंगल वासियों के आर्शिवाद से हुई हैं, जिनके आर्शीवाद से मैं यह मुकाम हासिल कर पाई हूं। इस दौरान जोई ठाकुर ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की भी बात कही और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर महिला मंडलों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें लोकऩत्य लूडडी आकर्षण का केंद्र रही।
बता दें कि जोई ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित अमन गांधी फिल्म प्रोडेक्शन द्वारा आयोजित में मिस हिमालय 2021 के खिताब को अपने नाम किया हैं। इस दौरान उपरली सुराड़ी पंचायत की प्रधान पूजा देवी, उप प्रधान योगराज, जोध सिंह उप प्रधान डंढाल लक्ष्मण दास लच्छी व महिला मंडल की सदस्य मौजूद रही।
ScrubTyphus: आईजीएमसी शिमला में स्क्रब टायफस के कारण दो और मरीजों की मौत हो गई…
HRTC bus accident in Jasur: जसूर में एक हृदयविदारक घटना घटी, जहां हिमाचल पथ परिवहन…
Congress candidate from Wayanad: कांग्रेस ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी की राष्ट्रीय…
India US Predator Drone deal: भारत ने मंगलवार को अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने…
Himachal Women's T20 team: हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा बीसीसीआई के…
Earthquake Tremors: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिलों में मंगलवार को फिर से भूकंप…