Categories: हिमाचल

रघुनाथ के अस्थायी शिविर में जेपी नड्डा ने नवाया शीश, लिया आशीर्वाद

<p>भाजपा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बुधवार देर शाम कुल्लू पहुंचे। जेपी नड्डा ने कुल्लू पहुंचते ही ढालपुर मैदान में स्थित भगवान रघुनाथ के दर्शन किए और भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद हासिल किया। वहीं, इसके बाद जेपी नड्डा कला केंद्र में आयोजित दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित हुए। सांस्कृतिक संध्या में दशहरा समिति के अध्यक्ष वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा उनका स्वागत किया गया और कुलवी टोपी हुआ स्मृति चिन्ह देकर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4629).jpeg” style=”height:530px; width:739px” /></p>

<p>कला केंद्र में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुल्लू वासियों को दशहरा उत्सव की शुभकामनाएं दी। जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि दशहरा अधर्म पर धर्म की जीत का सूचक है और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। हर साल कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा धूमधाम से मनाया जाता है और यहां आए सैकड़ों देवी-देवताओं की शोभा यात्रा से यह दशहरा अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी अलग पहचान रखता है। तो ऐसे में आज के समय में सभी लोगों को भगवान राम के आदर्शो पर चलने की आवश्यकता है ताकि भारत में एक बार फिर से रामराज्य को स्थापित किया जा सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

4 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

5 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

6 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

7 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

7 hours ago