हिमाचल

जेपी नड्डा का जून 2024 तक के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप कार्यकाल बढ़ाया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा कर जानकारी दी की जगत प्रकाश नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने प्रस्ताव किया. राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा , सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है. जेपी नड्डा को जून 2024 तक के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है.

भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, पार्टी के सभी उपाध्यक्षों, सचिव, प्रवक्ता, मीडिया एवं सह मीडिया प्रभारियों, जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों ने जगत प्रकाश नड्डा को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी.

2024 में भाजपा एक मजबूत सरकार बनाएगी : भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूरे राष्ट्र का नेतृत्व किया है वह उत्तम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत राजनीतिक संगठन बना है.

नड्डा की दूरदर्शिता में जिस प्रकार से पार्टी काम कर रही है उससे साफ दिखता है की देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र में 2024 में एक मजबूत सरकार बनाएगी.

अगले साल 2024 में प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश की जनता से जनमत मांगेगे। उसके पहले 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और यह चुनाव आम चुनाव को लेकर राजनीतिक धारणा बनाने में भूमिका निभाते हैं। भाजपा नड्डा जी के नेतृत्व में इन सभी चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी.

जगत प्रकाश नड्डा ने नेतृत्व में भाजपा ने 120 चुनाव लड़े जिसमें से 73 में हमने जीत हासिल की

सुरेश कश्यप ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नेतृत्व में भाजपा ने 120 चुनाव लड़े जिसमें से 73 में हमने जीत हासिल की है। नड्डा जी के नेतृत्व में पार्टी कर यश बड़ा है, लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले तीसरे राष्ट्रीय नेता बने जगत प्रकाश नड्डा.

Kritika

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

5 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

5 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

5 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

5 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

5 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

5 hours ago